खुल गए केदारनाथ धाम के कपाट - उमड़ी भक्तों की भीड़ 

भोलेनाथ के भक्तों के लिए मंगलवार सुबह ढोल नगाड़ों के बीच केदारनाथ धाम के कपाट तीर्थयात्रियों के लिए खोल दिए गए है। देश के प्रसिद्ध एवं पवित्र तीर्थ स्थल  के कपाट खुलने से पहले 35 क्विंटल फूलों से सजाया गया था।

||Delhi||Nancy Kaushik||भोलेनाथ के भक्तों के लिए मंगलवार सुबह ढोल नगाड़ों के बीच केदारनाथ धाम के कपाट तीर्थयात्रियों के लिए खोल दिए गए है। देश के प्रसिद्ध एवं पवित्र तीर्थ स्थल  के कपाट खुलने से पहले 35 क्विंटल फूलों से सजाया गया था। कपाट खुलते ही केदारनाथ धाम हर- हर महादेव के नारों से गूंज उठा। आपको बता दे कि सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर मंदिर के पुजारी जगदुरु द्वारा मंदिर के कपाट खोले गए।

केदारनाथ में बर्फबारी और खराब मौसम के चलते जिन लोगों ने बुकिंग नहीं कराई हुई उन्हें अंदर नहीं जाने दिया जा रहा, श्रीनगर पुलिस ने बिना बुकिंग वाले यात्रियों को रोक दिया है। खराब मौसम के चलते प्रशासन ने यात्रियों को साफ मौसम होने तक रुकने की अपील की है, वहीं जिन यात्रियों ने पहले से ही बुकिंग की हुई थी उन्हें पुलिस प्रशासन ने आगे जाने की अनुमति दे दी है।